आजमगढ़, नवम्बर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिल मजिस्ट्रेट ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। महराजगंज थाना क्षेत्र के नोबरार देवारा जदीद किता गांव निवासी शस्त्र लाइसेंस धारक राजबहादुर के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज है। शस्त्र के दुरुपयोग की संभावना के दृष्टिगत पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की थी। पुलिस आख्या और उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत जिला मजिस्ट्रेट ने 22 अक्तूबर को शस्त्र धारक का डीबीबीएल शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...