आजमगढ़, अगस्त 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को आटा तैयार करने वाली इकाइयों में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने चार फैक्ट्रियों से आटा का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। टीम की कार्रवाई से फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मचा रहा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित सचल दल ने शहर स्थित दो आटा फैक्ट्रियों में जांच की। दोनों जगहों से नमूने लिए। इसके साथ ही फूलपुर स्थित आटा विनर्माण इकाई से भी आटा का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। एक जगह से सूजी का नमूना लिया गया। इसके साथ ही ही आटा विनिर्माताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: आटा निर्माण इकाइयों से लिये नमूने, चार जांच को भेजे लालगंज तहसील में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एक ढाबे से...