Azamgarh News: आज आधी रात में गूंजेगा जै कन्हैया लाल की
आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़ ,संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। आधी रात में प्रमुख मंदिर, पुलिस लाइन, थाने और घर भगवान योगेश्वर का जन्म होने पर नंद के आनंद भयो, जै कन्हैया लाल के घोष से गूंज उठेंगे। इसके लिए गुरुवार को तैयारियां जोरों पर रहीं। पुलिस लाइन, जिला कारागार के साथ सभी थानों और मंदिरों में आकर्षण ढंग से झांकियां सजाई जा रही थीं। बाजारों में लोग श्रीकृष्ण प्रतिमा, पलना के साथ सजावटी सामानों की खरीदारी करते हुए लोग दिखे। पुलिस लाइन में शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, रात बारह बजे जन्मोत्सव और सवा बारह बजे प्रसाद वितरण होगा। एसपी डॉ. अनिल कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं, शहर के मुख्य चौक स्थित बिहारीजी मंदिर में प्रबंधक संत प्रसाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.