आजमगढ़, जुलाई 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सत्र 2026-28 का द्विवार्षिक चुनाव हरिहरपुर स्थित आईएमए भवन में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नंदलाल यादव और चुनाव आयुक्त डॉ. अभिषेक सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में कुल 234 मतदाताओं में से 220 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. डीपी राय ने 146 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं उनके प्रतिद्वंदी डॉ. आनंद सिंह को महज 74 मतों से संतोष करना पड़ा। सचिव पद के लिए चुनाव में बेहद दिलचस्प मोड़ आया, जब दोनों प्रत्याशी डॉ. रजनी त्रिपाठी और डॉ. मोहम्मद खालिद 110-110 मतों के साथ बराबरी के बाद मुकाबला टाई हो गया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर निर्मल श्रीवास्तव ने बताया कि अंत में डॉक्टर खालिद की सहमति और कार्यकारिणी के निर्णायक फैसल...