आजमगढ़, सितम्बर 11 -- Azamgarh News: लालगंज। संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय से गुरुवार को पांच वर्षीय बच्ची पीहू यादव लापता हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस ने बच्ची को पांच घंटे में बरामद कर परिजानों को सौंप दिया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कोटा बाजार निवासी बबलू यादव अपनी पत्नी मनीषा और पांच वर्षीय पुत्री पीहू यादव को लेकर गुरुवार सुबह करीब नौ बजे संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचे थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद करीब 11 से 12 बजे के बीच बच्ची अस्पताल परिसर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। लालगंज बाजार से बालिका को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर द...