Azamgarh News: अवैध प्लाटिंग पर चला बुल्डोजर
आजमगढ़, जुलाई 8 -- Azamgarh News: माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर तहसील प्रशासन ने माहुल नगर पंचायत की सीमा से सटे इमामगढ़ गांव में कृषि योग्य भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग पर सोमवार देर शाम कार्रवाई की। राजस्व विभाग की टीम ने बुल्डोजर चलवाकर सीमेंट के बने पिलर हटवाने के बाद कृषि भूमि को खाली करवाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इमामगढ़ गांव स्थित गाटा संख्या 226 राजस्व अभिलेखों में कृषि भूमि के रूप में दर्ज है। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसडीएम फूलपुर को शिकायती देकर बताया कि कुछ लोगों ने राजस्व नियमों की अनदेखी करते हुए कृषि भूमि को आवासीय प्लॉट के रूप में विकसित कर दिया है। इसके बाद उसने कई लोगों को भूखंडों की बिक्री भी कर दी। प्लॉटों के सीमांकन के लिए सीमेंट के पिलर लगाकर भूमि को घेर दिया गया है। एसडीएम के निर्देश पर सोमवार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.