आजमगढ़, अगस्त 26 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों की ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान मंडलायुक्त ने सीएमओ को निर्देश दिया कि अवैध डाक्टर, हास्पिटल और क्लीनिक के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए सील किया जाए। अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर लिंग परीक्षण की शिकायतों के मद्देनजर नामित चिकित्सक ही जांच करें। अगले माह की बैठक से पूर्व सभी सीएमओ अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। एंबुलेंस रिस्पांस टाइम को कम करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी दशा में अपात्रों को आवास आवंट...