आजमगढ़, अगस्त 20 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। बुधवार की रात अनियंत्रित कार बिलरियागंज के पक्का पोखरा में कूद गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। चालक ने किसी तरह से निकलकर जान बचाई। बरोही फतेहपुर निवासी रामशेखर यादव की कार लेकर मधनापार निवासी गोलू बिलरियागंज बाजार में खरीदारी करने आया था। उसने कार पक्के पोखरे के किनारे पार्क की थी। बाजार से खरीदारी करने के बाद गोलू कार के पास लौटा। पोखरे के पास खड़ी गाड़ी को आगे बढ़ाने लगा, तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सीधे गहरे पोखरे में जा कूदी। यह देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मदद के लिए मौके की तरफ दौड़े। कार का दरवाजा खुल जाने से चालक गोलू ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया। हादसे की खबर मिलने पर पोखरे के चारों तरफ ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद स...