आजमगढ़, अगस्त 1 -- Azamgarh News: मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहनगर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी (ईओ) का पद करीब दो माह से रिक्त होने के कारण प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो गया है। कई महत्वपूर्ण फाइलें लंबित पड़ी हैं। जिससे विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। आम नागरिकों को विभिन्न कार्यों के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। नगरवासियों का कहना है कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र, निर्माण संबंधी अनुमतियां, भुगतान, सफाई व्यवस्था की निगरानी तथा अन्य प्रशासनिक कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। कई योजनाओं से जुड़ी फाइलें भी ईओ के अभाव में स्वीकृति का इंतजार कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने शासन और जिला प्रशासन से जल्द से जल्द नियमित अधिशासी अधिकारी की तैनाती की मांग की है, ताकि नगर पंचायत के रुके हुए कार्यों को गति मिल सके और लोगों को कार्या...