आजमगढ़, अगस्त 13 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सठियांव ब्लाक क्षेत्र के अतरडीहा गांव निवासी अनुज सिंह ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल व्याप्त है। यह भी पढ़ें- परमाणु ऊर्जा विभाग में चयनित हुईं स्नेहाअनुज सिंह की शिक्षा अतरडीहा गांव निवासी अनुज सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह ने बीटेक और एमटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद देश की प्रतिष्ठित गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) परीक्षा में क्वालिफाई की। इसके बाद उन्होंने भारत सरकार की कंपनी न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में वैज्ञानिक अधिकारी के पद के लिए चयनित हुए। अनुज की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही उनके परिवार, रिश्त...