Azamgarh News: अटल आवासीय विद्यालय में खोलें जिम : मंडलायुक्त
आजमगढ़, अक्टूबर 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंडलायुक्त विवेक ने अटल आवासीय विद्यालय के संचालन के लिए गठित अनुश्रवण समिति के साथ मंगलवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों की सेहत को देखते हुए जिम खोला जाए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया विद्यालय के मेस, फैसिलिटी मैनेजमेंट, बेडिंग सामग्री, स्पोर्ट सामग्री, दैनिक उपभोग सामग्री की गुणवत्ता नियमित चेक करें। बैठक में बताया गया कि अतिरिक्त आवास के निर्माण के लिए दो एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। मंडलायुक्त विवेक ने निर्देश दिया कि निर्माण का स्टीमेट तैयार कर शीघ्र शासन को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि बास्केटबाल, वॉलीबाल, फुटबाल, क्रिकेट आदि के सामान खरीदने के लिए खेल विभाग से स्टीमेट प्राप्त करें। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: विद्यार्थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.