आजमगढ़, अक्टूबर 5 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव के पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक के मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बरदह थाना क्षेत्र के बेला खास गांव निवासी 30 वर्षीय आनंद सिंह पानी सप्लाई का काम करते थे रविवार को आजमगढ़ शहर गए थे। रात में वे बाइक से घर लौट रहे थे, रात करीब नौ गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन पीछे से टक्कर मारते हुए फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे, आनंद सिंह की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वे दिन भाईयो में छोटे थे, उन्हें एक बेटी है घटन...