आजमगढ़, जुलाई 28 -- Azamgarh News: सगड़ी,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दो जनपदों को जोड़ने वाली सड़क अमिला-अजमतगढ़ मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे सड़क से आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। वही सड़क में बने गड्ढे को भरने के नाम संबंधित कर्मचारी कोरम पूरा कर रहे है। इसे लेकर भारत परिषद ने एसडीएम को ज्ञापन सौप कर सड़क की मानक के अनुरूप मरम्मत कराने की मांग की है।भारत परिषद के प्रदेश सचिव बेचू यादव ने कहा कि सड़क पर बने गड्ढे भरने के लिए गिट्टी गिराई गई है। उससे सभी छोटे-बड़े गड्ढे भरे जाए। जब की विभागी ठेकेदार द्वारा बड़े गड्ढे भरे जा रहे है। वही छोटे गड्ढों को छोड़ दिया जा रहा है। जिससे आये दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। बरसात की कारण सड़क पूरी तरह से पानी से जलमग्न है। जिससे गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं और लोग गड्ढे में गिरक...