नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Ayudha Pooja 2025: आज शारदीय नवरात्रि के समापन का पावन दिन है। विजयादशमी के साथ ही इसका समापन होता है। हिंदू धर्म में दशमी तिथि को बेहद ही खास माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन की गई पूजा का विशेष महत्व होता है। देश के कई राज्यों में इसी दिन शस्त्रों की पूजा भी की जाती है। बता दें कि इस पूजा के दौरान रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले औजारों और उपकरणों को पूजा जाता है। वैसे इस पूजा के बारे में कम लोग ही जानते हैं। इसे आयुधा पूजा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के हिसाब से इस पूजा को करने से देवी मां की कृपा मिलती है। अगर विधि विधान से इस पूजा को पूरा किया जाता है तो घर में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है। चलिए जानते हैं कि इस बार की आयुधा पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और इसे कैसे करना है? आयुधा पूजा शुभ मुहूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.