अयोध्या, अगस्त 24 -- Ayodhya News: सोहावल, संवाददाता। श्रावण मास के चौथे सोमवार को कुन्दुरखाकला राजा का पुरवा में स्थापित स्वयंभू शिवलिंग च्यवनेश्वर महादेव में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर में 351 शिवलिंगों का एक साथ विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक कराया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान सहित हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़े...