अयोध्या, अक्टूबर 24 -- Ayodhya News: -महापौर ने भी लगाई झाड़ू, सड़कों पर सफाई के लिए निकला हुजूम अयोध्या, संवाददाता। शनिवार की सुबह के लगभग 7:30 बजे थे। हनुमानगढ़ी के निकास द्वार पर नगर निगम की टीम सफाई के आवश्यक उपकरणों के साथ मौजूद थी। हनुमानगढ़ी के कुछ संत और स्थानीय संभ्रांतजन भी बड़ी तादाद में पहुंच चुके थे। इसी बीच महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी भी पहुंचे। हनुमानजी का दर्शन करने के बाद महापौर ने सफाई की मुहिम शुरू की। उन्होंने स्वयं हाथ में झाड़ू उठाई तो सफाई कर्मियों के अलावा अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, समाजसेवी एवं चिंतन संस्था के आलोक सिंह समेत कई लोगों ने भी झाड़ू उठा ली। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कार्तिक मेले से पहले घाटों की व्यवस्था दुरुस्त कराएंहनुमानगढ़ी और आसपास सफाई अभियान हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों की सफाई करते हुए लोग नीच...