Ayodhya News: सड़क दुर्घटना में 42 वर्षीय अधेड़ की मौत
अयोध्या, सितम्बर 24 -- Ayodhya News: सोहावल, संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र के नगर पंचायत खिरौनी के शालेहपुर निमैचा निवासी 42 वर्षीय अवधेश पांडेय की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। अवधेश पांडेय मंगलवार सुबह करीब 7:15 बजे बाइक से अयोध्या जाने के लिए घर से निकले थे। एनएच-27 पर कोटसराय के पास उर्मिला महाविद्यालय के सामने पहुंचते ही एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दर्शननगर स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.