अयोध्या, सितम्बर 1 -- Ayodhya News: अयोध्या। राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च कमेटी ने आज अपनी रिपोर्ट सौंप दी। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी, पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हावड़े और पूर्व न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली वाली तीन सदस्यीय सर्च कमेटी ने अपनी रिपोर्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में प्रस्तुत की। बैठक में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि महाराज, महंत दिनेंद्र दास, कार्यवाहक महासचिव कृष्ण मोहन और अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राम मंदिर का पहला सीईओ कौन होगा? सर्च कमेटी ने ट्रस्ट की बैठक में पेश की रिपोर्ट यह भी पढ़ें- राम मंदिर की न्यास समिति में शंकराचार्य समेत 3 संत होंगे शामिल, ट्रस्ट में मीडिया प्रभारी का भी होग...