Ayodhya News: साइबर ठगी के शिकार दो लोगों को लौटे 2.47 लाख रुपये
अयोध्या, सितम्बर 10 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के लिए अयोध्या साइबर क्राइम थाना राहत लेकर आया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संबंधित बैंकों से समन्वय के बाद दोनों पीड़ितों की कुल 2,47,650 रुपये की ठगी गई धनराशि वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस के अनुसार, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज पहली शिकायत में अज्ञात व्यक्ति ने वादी की जानकारी के बिना उसके खाते से 2.40 लाख रुपये निकाल लिए थे। शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम थाना पुलिस ने संबंधित स्तर पर कार्रवाई शुरू कर धनराशि को वापस कराने का प्रयास किया।वहीं, दूसरी शिकायत में साइबर ठग ने पीड़ित के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर लिया था। इसके बाद खाते से 7,650 रुपये की साइबर ठगी की गई। दोनों मामलों में पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.