अयोध्या, अगस्त 8 -- Ayodhya News: अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। टाइनी टॉट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों की संगीत प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से एक विशेष संगीत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मनमोहक प्रस्तुति के साथ बच्चों को भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं ताल-लय का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मुख्य कलाकार रुद्र शंकर मिश्रा बनारस घराने से जुड़े युवा कलाकार हैं। उन्होंने देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दी हैं तथा भारतीय शास्त्रीय कला के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत, स्वर, लय, ताल, मंच प्रस्तुति तथा भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की जानकारी व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से दी गई। विद्यालय की निदे...