अयोध्या, अगस्त 6 -- Ayodhya News: पूरा बाजार,संवाददाता। जागृति मंच के तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को शाल भेंट कर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। संरक्षक भगवान बक्स सिंह ने सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य एकादशी सिंह व शिक्षा क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाले प्राचार्य देवेंद्र सिंह समाज को जागरूक करने वाले सुशील सिंह सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, राम प्रीत वर्मा, सत्यनारायण सिंह, संतोष सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मराज, अजय कुमार सिंह, रमेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, अश्वनी सिंह, चक्रवर्ती सिंह, अमरजीत सिंह, अनिल सिंह, रिंकू सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के बाद सहभोज का भी आयोजन क...