अयोध्या, अक्टूबर 5 -- Ayodhya News: रुदौली संवाददाता। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के टांडा खुलासा रोड पर एक एकेडमी के सामने सोमवार की देर शाम करीब 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़क किनारे पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और मोर्चरी हाउस भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पहचान के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...