अयोध्या, अगस्त 7 -- Ayodhya News: अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले दो उपनिरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही के प्रति लापरवाही, अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप है। पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार थाना कैंट में तैनात उपनिरीक्षक आशीष सिंह तथा कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षक विकास गुप्ता को निलंबित किया गया है। एसएसपी ने दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...