अयोध्या, अगस्त 2 -- Ayodhya News: अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव के बाद घोषित नई टीम में डा. पवन केसरवानी को अध्यक्ष चुना गया है। नई कार्यकारिणी में डॉ. अनीशा विरमानी को उपाध्यक्ष, डॉ. शुभम कुमार को महासचिव, डॉ. कृष्णानंद को संयुक्त सचिव तथा डॉ. मिथुन यादव को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा डॉ. पीयूष कांत भी नई टीम का हिस्सा रहेंगे। नई कार्यकारिणी के गठन पर चिकित्सा महाविद्यालय के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- डॉ. आनंद राष्ट्रीय ब्रेस्ट सर्जन संगठन के भावी अध्यक्ष यह भी पढ़ें- कामरेड अभिषेक दुबे अध्यक्ष और सुनील शर्मा चुने गए सचिव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...