Ayodhya News: रुदौली नगर में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, मची हलचल
अयोध्या, नवम्बर 29 -- Ayodhya News: रौजागांव, संवाददाता। भेलसर-इन्हौना मार्ग के चौड़ीकरण के लिए रुदौली नगर में अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज हो गई है। अगले तीन दिनों में सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की इस कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों और मकान मालिकों में हलचल है। मार्ग चौड़ीकरण का काम जुलाई से चल रहा है। नगर में रामलीला, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों के कारण प्रभावितों ने प्रशासन से अतिरिक्त समय मांगा था। लोक निर्माण विभाग ने 15 नवंबर तक की मोहलत दी थी। हालांकि, परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा के पर्व के चलते अभियान शुरू नहीं हो सका। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब जल्द ही दो-तीन दिनों के भीतर रुदौली नगर में अतिक्रमण हटवाया जाएगा। दायरे में आने वाली दुकानों और मकानों पर लाल नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.