अयोध्या, अक्टूबर 23 -- Ayodhya News: अयोध्या। राम मंदिर में 26 अक्टूबर को प्रस्तावित महर्षि वाल्मीकि जयंती की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक शुक्रवार को होगी। राम मंदिर के मीडिया सलाहकार सुभाष चन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रस्टी डा. निर्मला यादव को गुरुवार को आना था लेकिन वह नहीं आ सकी है। इसके कारण बैठक शुक्रवार को तय की गयी है। उन्होंने बताया कि तीर्थ क्षेत्र महासचिव गोविंद देव गिरि व सीईओ जितेन्द्र मिश्र की ओर से पहले ही रुपरेखा तय की जा चुकी है और उसके अनुसार व्यवस्थाएं की जा रही है। ट्रस्ट के द्वारा जयंती समारोह का दायित्व डा निर्मला को सौंपा गया है। वह व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर अपने सुझाव देंगी तदनुरूप कार्यवाही आगे बढ़ जाएगी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: एमजेके कॉलेज में 26 अक्तूबर को मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि जयंती यह भी पढ़ें- Moradabad...