अयोध्या, जुलाई 1 -- Ayodhya News: मिल्कीपुर,संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के पांच नंबर चौराहे पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के नेतृत्व में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपाइयों ने केक काटकर सपा प्रमुख के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी राजनीतिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता अजीत प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, महासचिव बख्तियार खान, पृथ्वीराज यादव, चंद...