Ayodhya News: महिला की पिटाई कर दी जान से मारने की धमकी
अयोध्या, अक्टूबर 17 -- Ayodhya News: मवई संवाददाता। जनसेवा केंद्र से रुपये निकालने जा रही महिला की पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पटरंगा पुलिस ने उसके रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नकटाडीह मजरे गनौली निवासी सुमन पत्नी राम जियावन द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति सऊदी अरब में रहते हैं। आरोप है कि उनके पति के बुआ का लड़का राजेश कुमार निवासी रसूलपुर, रुदौली उन्हें अक्सर परेशान करता है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह वाजिदपुर स्थित जनसेवा केंद्र जा रही थीं। रास्ते में राजेश ने उन्हें रोककर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.