Ayodhya News: महंगाई के खिलाफ पीस पार्टी ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
अयोध्या, सितम्बर 17 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। बढ़ती महंगाई और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ के विरोध में पीस पार्टी जिला इकाई अयोध्या ने गुरुवार को तहसील सदर के सामने स्थित तिकोनिया पार्क में धरना दिया। इसके बाद ज्ञापन नायब तहसीलदार सदर को सौंपा। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुहम्मद अय्यूब 'सर्जन' के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अजमुद्दीन खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर नियंत्रण की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। धरने में जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई का सीधा असर गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। धरने को जिला महासचिव मुजम्मिल फिदा ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर ताज मोहम्मद मुन्ना, शाकिर वारसी, जमीर खान, अशोक वर्मा, मो. तौफीक, जीशान, गुलनाज बानो, साहिबे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.