Ayodhya News: भंडारे में काम से लौट रहे युवक पर हमला, केस
अयोध्या, अक्टूबर 11 -- Ayodhya News: अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। थाना तारुन के गौरा गयासपुर निवासी शिवबाबू ने तहरीर दी है कि उनका बेटा राजेश कुमार शुक्रवार को कृष्णापुर में पूर्व मंत्री पवन पांडेय के भागवत भंडारे में रामू कैटरर्स के यहां मजदूरी करने गया था। आरोप है कि कैटरर्स मालिक का बेटा अर्जुन पुत्र रामकेवल निवासी तिहूरा ने उससे गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। रात करीब दो बजे देवकाली क्षेत्र स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास अर्जुन ने तीन से चार साथियों के साथ राजेश पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया, वह दर्शननगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.