अयोध्या, सितम्बर 22 -- Ayodhya News: फोटो-16 नाका पर हुई बुलडोजर कार्रवाई के प्रभावितो से मुलाकात करते विधायक अयोध्या, संवाददाता। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण को लेकर हुई बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मंगलवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुलाकात की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की।

जिलाधिकारी की जांच समिति विधायक ने बताया कि प्रभावित परिवारों के साथ सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की गई थी। कार्रवाई मानकों के अनुरूप नहीं किए जाने के आरोपों को लेकर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आवास और पुनर्वास व्यवस्था विधायक...