अयोध्या, अगस्त 13 -- Ayodhya News: तारुन। तारुन ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कशेरुवा बुजुर्ग में मनरेगा योजना के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पीडीएस गोदाम का निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। ग्राम प्रधान ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि चिन्हित जमीन पर एक पेड़ है। इसके कारण निर्माण कार्य शुरू नही हो पा रहा है। पेड़ की कटान के लिये एसडीएम को पत्र दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...