अयोध्या, अगस्त 7 -- Ayodhya News: अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। प्रेस क्लब सिविल लाइंस अयोध्या में आयोजित 'प्रेस से मिलिए' कार्यक्रम में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जिले की प्रमुख विकास परियोजनाओं, पर्यटन सुविधाओं, यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में चल रही विकास परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा कराने पर प्रशासन का विशेष जोर है। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद की प्रमुख परियोजनाओं में चौदह कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण महत्वपूर्ण है। पंचकोसी परिक्रमा से पहले मार्ग का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना की लगातार निगरानी की जा रही है और फिलहाल केवल फिनिशिंग का कार्य शेष है。

यातायात व्यवस्था में दिक्कत जलस्तर के कारण क्रूज और वाटर मेट्रो के संचालन में ...