अयोध्या, अगस्त 10 -- Ayodhya News: सोहावल संवाददाता। थाना रौनाही क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को कथित रूप से परेशान करने, मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजने तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 75(2)/79 बीएनएस, 7/8 पॉक्सो अधिनियम तथा धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग छात्रा की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सलीम पुत्र नसीम निवासी ग्राम सौरी पिरखौली, थाना रौनाही कथित तौर पर उसे आते-जाते परेशान करता था और मोबाइल पर चैट करते हुए अपने साथ चलने तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता था। छात्रा ने आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया था...