अयोध्या, अगस्त 16 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामनगरी में देशभक्ति और लोककला का अद्भुत संगम देखने को मिला। तिरंगा यात्रा ने रामनगरी में राष्ट्र प्रेम के साथ सांस्कृतिक एकता पास भी संदेश दिया। इस दौरान हजारों लोग राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा में शामिल हुए और अपनी भावनाओं का इजहार किया। अयोध्याधाम स्थित जलकर कार्यालय से क्षीरेश्वरनाथ, श्रीराम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, श्रृंगारहाट, देवकाली मंदिर, तुलसी उद्यान, लता चौक से होते हुए तक महापौर महंत गिरीशपति गिरीशपति त्रिपाठी की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की。

यात्रा का विवरण यात्रा में 108 मीटर लंबे तिरंगे को लेकर स...