अयोध्या, नवम्बर 7 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। धनतेरस पर जनपद की बाजारों में लगभग 500 करोड़ की धनवर्षा होने का अनुमान है। धनतेरस पर शहर के बाजार ग्राहकों से पटे रहे। शहर का हाल यह रहा कि नाका से चौक तक और रिकाबगंज से सिविल लाइन तक बाजारों में ग्राहकों के वाहनों से यातायात रेंगता रहा। बाजारों पर उमड़ी भीड़ से व्यवसाइयों में खुशी नजर आई। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में कार और दो पहिया वाहनों की बाजार ने ही करीब 165 करोड़ का कारोबार इस बार कर लिया। इनमें मल्टी-फ्यूल के वाहनों की अधिक मांग रही। मध्यम और उच्च वर्ग के ग्राहकों ने जहां चार पहिया वाहनों के प्रीमियम लुक के लिए हाइब्रिड और ईवी पर दांव लगाया। वहीं पेट्रोल और सीएनजी मॉडल्स को प्राथमिकता दी। इसी तरह से सर्राफा बाजार ने भी लगभग 80 करोड़ का कारोबार किया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: झूमा ब...