अयोध्या, जुलाई 4 -- Ayodhya News: रुदौली, संवाददाता। नगर पालिका परिषद रुदौली में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए अप्रैल 2026 में आमंत्रित किए गए टेंडर दो माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद नहीं खोले जाने से सवाल खड़े हो गए हैं। टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर सभासदों ने नाराजगी जताते हुए नगर विकास मंत्री से उच्चस्तरीय जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सभासद शहनाज बानो और ताहिरुननिशा ने नगर विकास मंत्री तथा नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि राज्य वित्त आयोग की धनराशि से लगभग 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए अप्रैल में ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। इन कार्यों में बरसात से पहले जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाना, कच्चे एवं जर्जर नालों का निर्माण तथा अन्...