अयोध्या, सितम्बर 16 -- Ayodhya News: तारुन। थाना क्षेत्र के पलिया टेकधर चौराहे पर युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित थाना महाराजगंज की ग्राम सभा रसूलाबाद निवासी आजाद कुमार का आरोप है कि गांव निवासी सौरभ यादव व दिगान्त ने बीते 14 सितंबर की शाम करीब छह बजे के दोनों पलिया टेकधर चौराहे से अपनी गाड़ी पर बैठाकर रमगड़वा के पास सुनसान स्थान पर ले गए। आरोप है कि वहां दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास धान की सिंचाई कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...