अयोध्या, जुलाई 22 -- Ayodhya News: अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और विपक्षी नेताओं को पुलिस कस्टडी में लिए जाने के विरोध में बुधवार को अयोध्या में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में एकत्र होकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- क्या यही बीजेपी का 'राम राज्य' है? किस बात पर भड़कीं सपा सांसद डिंपल यादवसमाजवादी पार्टी का प्रदर्शन रुदौली में भी सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव को पुलिस कस्टडी में लिए जाने का विरोध जताते हुए इसे गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई बताया। सपा नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगें लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों के दायरे में हैं और...