अयोध्या, अक्टूबर 2 -- Ayodhya News: रुदौली संवाददाता। आगामी दुर्गापूजा, रामलीला, भरत मिलाप और दीपावली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को रुदौली कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसपी ग्रामीण राधेश्याम राय ने की। बैठक में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ पूजा समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। एसपी ग्रामीण ने कहा कि रुदौली में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी वाली शांति समिति की बैठक हुई है। दोनों समुदायों की सहभागिता को उन्होंने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया। उन्होंने दुर्गापूजा से दीपावली तक सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने और सभी समितियों से पुलिस-प्रशासन के समन्वय में आयोजन कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bahraich News: ध्वनि मानकों पर ही बजाएं डीज...