Ayodhya News: तीन सदस्यीय कमेटी करेगी इलाज में लापरवाही की जांच
अयोध्या, जुलाई 4 -- Ayodhya News: अयोध्या। तहसील सोहावल क्षेत्र स्थित एक हास्पिटल में इलाज के दौरान लापरवाही के आरोपों की जांच तीन चिकित्सको की कमेटी करेगी। सीएमओ ने इसके लिए नोडल अधिकारी डा. पीसी भारती, जिला चिकित्सालय के सर्जन डा. अमरेन्द्र कुमार व सीएचसी तारुन के फिजीशियन विकास सिंह की कमेटी का गठन किया है। शिकायतकर्ता पवन कुमार गुप्ता का कहना है कि उसको मूत्र में समस्या था। जिसका आपरेशन सोहावल स्थित एक अस्पताल में हुआ। आपरेशन के बाद उसको समस्या और ज्यादा हो गई और पेशाब रुक नहीं रहा है। मामले में सीएमओ ने कमेटी को जांच करके पांच दिन में आख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.