Ayodhya News: तारुन सीएचसी में नहीं है विशेषज्ञ डॉक्टर
अयोध्या, अगस्त 8 -- Ayodhya News: तारुन, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। सीएचसी में अधीक्षक डा. अंशुमान गुप्ता के अलावा डा. नन्हकू राम, डा. सुशील यादव और डा. विकास सिंह मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। दांतों के उपचार के लिए डा. राहुल गोटे की तैनाती है। इसके बावजूद बाल रोग, हड्डी रोग, सर्जन, चेस्ट रोग तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी बनी हुई है। सीएचसी में एक्स-रे मशीन उपलब्ध है, लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ और सर्जन की नियमित सेवाएं न होने से इसका लाभ मरीजों को अपेक्षित रूप से नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका :धोरैया सीएचसी महज दो महिला डॉक्टरों के भरोसे, तीन लाख की आबादी निर्भर स्त्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.