Ayodhya News: डांडिया उत्सव में छात्राओं संग महिलाओं ने भी उठाया आनंद
अयोध्या, अक्टूबर 17 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। अवध विश्वविद्यालय के अहिल्याबाई होल्कर छात्रावास में नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर छात्राओं द्वारा डांडिया उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला और कुलपति की पत्नी मीना सिंह तथा कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। छात्रावास की छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर मनमोहक गायन व डांडिया नृत्य किया। छात्राओं की इस रंगारंग प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और नवरात्रि की उमंग को जीवंत करते हुए संपूर्ण परिसर को भक्तिमय व उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया। इस मौके पर कुलपति ने सफल आयोजन के लिए छात्राओं की सराहना की। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: डांडिया नाइट की धूम, गरबा गीतों पर जमकर थिरके विद्यार्थी कुलस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.