अयोध्या, अक्टूबर 4 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। आचार्य नरेन्द्र देव स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में युवती के द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगो के मुताबिक युवती अचानक पटरियों के बीच आ गई थी। शव मोर्चरी में रखा गया है। कोतवाली नगर पुलिस को डायल 112 से रविवार की शाम एक युवती के रेलवे पोल के पास खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिली। यहां लोगो की भारी भीड़ जमा थी। उपनिरीक्षक राममूर्ति कन्नौजिया ने मौके पर पहुंचकर जांच किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बेनीपुर पुल पर ट्रेन से कटकर युवती की मौत मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि युवती रेलवे ट्रैक के पास खड़ी थी। शाम करीब साढ़े चार बजे लखनऊ से गोरखपुर जा रही वंदे भारत ट्रेन अचा...