अयोध्या, अगस्त 31 -- Ayodhya News: सोहावल, संवाददाता। रौनाही टोल प्लाजा पर बीते मंगलवार की रात हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे तीनों आरोपियों को रौनाही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद करने का दावा किया है। तीनों की गिरफ्तारी रौनाही थाना क्षेत्र के फतेहपुर सरैया मोड़ के पास से की गई। 25/26 अगस्त की रात काले रंग की थार सवार लोगों का टोल कर्मियों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान थार सवार बैरियर तोड़कर भागने लगे। इसी बीच मामले को सुलझाने पहुंचे रौनाही गांव निवासी सुफियान पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से सुफियान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका लखनऊ में उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई थीं। घटना के क...