अयोध्या, अक्टूबर 1 -- Ayodhya News: अयोध्या। राजकीय इंटर कालेज में गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी लालचंद्र रहे। बीएसए ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों व उनके प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मसौधा के पीएमश्री विद्यालय पाराकैल के छात्र सौरभ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हैरिंग्टनगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रूखास की वैष्णवी द्वितीय एवं प्राथमिक विद्यालय पूरा प्रथम की काव्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के विकासखंडो से 36 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में एसआरजी डा. अंबिकेश त्रिपाठी, अमित कुमार मिश्र व मनीष रस्तोगी एवं एआरपी प्रतिभा सिंह के अलावा जीआइसी के दो अन्य शिक...