अयोध्या, अगस्त 7 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। जिला अस्पताल में थायरॉयड की जांच करने वाली मशीन पिछले दो दिनों से खराब पड़ी है। इसके कारण जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में जांच न होने से कई मरीजों को निजी पैथोलॉजी लैब का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में थायरॉयड संबंधी मरीज पहुंचते हैं। चिकित्सकों द्वारा जांच लिखे जाने के बाद मरीज जांच कक्ष पहुंच रहे हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण उन्हें बिना जांच के वापस लौटना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: डूंडाहेड़ा अस्पताल में थायराइड जांच की सुविधा जल्द मिलेगी जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि थायरॉयड जांच मशीन के खराब होने की जानकारी संज्...