अयोध्या, सितम्बर 18 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। 11वें आयुर्वेद दिवस (23 सितम्बर) के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी के आदेश पर जिले में व्यापक स्तर पर ग्राम चौपाल व जागरुकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। अभियान स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद की मूल थीम पर आधारित रहा। चौपालों में उपस्थित ग्रामीणों को औषधीय पौधों के रोपण और संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया तथा नीम, एलोवेरा, शतावरी जैसे पौधे लगाने पर विशेष बल दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न केंद्रों पर चिकित्सकों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें डा. मोहिनी सिंह द्वारा कुष्ठ आश्रम खोजनीपुर, कबीर विज्ञान आश्रम में डा. सरिता त्रिपाठी, डा. सुरेश कुमार द्वारा मंगल बाजार, डा. राम सुमिरन राव द्वारा ग्राम कलुआ मऊ एवं डा. कविता निगम द्वारा ग्राम सभ...