अयोध्या, जुलाई 24 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। वैष्णव नगरी अयोध्या में मधुर उपासना परम्परा के दो प्रमुख स्थानों रामकोट स्थित रंगमहल व सदगुरु सदन गोलाघाट में झूलनोत्सव का आयोजन एक माह तक होता है।

उत्सव की शुरुआत और समापन आचार्य परम्परा में सदगुरु सदन में झूलन उत्सव का श्रीगणेश आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा यानि गुरु पूर्णिमा को होगा और यह उत्सव भादौ कृष्ण तृतीया को विराम लेगा। इस दौरान प्रतिदिन सायंकाल भगवान के श्री विग्रह के साथ उनके स्वरुपों श्रीसीताराम की झूलन झांकी सजाई जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहेगा। लक्ष्मण किलाधीश के अंतिम पद गायन से मिलता है विराम: यहां झूलनोत्सव की सबसे खास बात है कि भादौ कृष्ण तृतीया के पर्व पर झूलन सरकार की विदाई ब्रह्ममुहुर्त में होती है। उपासना की दृष्टि से आचार्य पीठ के कारण झूलन झांकी को विराम लक्ष...