अयोध्या, जुलाई 24 -- Ayodhya News: भेलसर, संवाददाता। रुदौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत फेलसंडा से मुजफ्फरपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या ग्रामीण परेशान हैं। इस समस्या को लेकर शुक्रवार को रमेश पाण्डेय ने ग्रामीणों के साथ उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि मुख्य मार्ग पर करीब 100 मीटर तक बारिश एवं नालियों का गंदा पानी जमा होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। यह मार्ग दर्जनों ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन रुदौली और अमानीगंज की ओर लोगों का आवागमन होता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्...